Thursday, October 8, 2026
Home National ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की छात्रा, आंध्र प्रदेश...

ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की छात्रा, आंध्र प्रदेश के जंगल में मिला शव

असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम की 20 वर्षीय छात्रा की ट्रेन यात्रा के दौरान लापता होने के बाद मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव आंध्र प्रदेश के एक जंगली इलाके से बरामद हुआ है। मृतका असम के कामरूप जिले की रहने वाली थी और गुवाहाटी के बी. बरुआ कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह आंध्र प्रदेश में डांस परफॉर्मेंस के लिए गई थी और डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थी। परिवार के मुताबिक, छात्रा ने 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर विशाखापत्तनम से ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन अगले दिन सुबह करीब 2 बजकर 39 मिनट पर परिवार से हुई बातचीत के बाद उसका संपर्क टूट गया। सबसे चिंताजनक बात यह है कि छात्रा ने अपने आखिरी मैसेज में परिवार को बताया था कि उसे डर लग रहा है, क्योंकि उसके आसपास बहुत सारे आदमी मौजूद हैं।

Advertisements

इसके बाद परिवार ने गुवाहाटी GRP में शिकायत दर्ज कराई और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी सूचना दी गई। तलाश के दौरान डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच से छात्रा का बैग बरामद हुआ। इसके बाद रेलवे पुलिस और RPF ने ट्रेन के रूट पर तलाश शुरू की। इसी दौरान आंध्र प्रदेश के मलयपुरम के पास एक जंगली इलाके में छात्रा का शव बरामद हुआ। फिलहाल छात्रा की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here