Sunday, October 25, 2026
Home National भीषण बाढ़ से कर्राह रही है गांव की आबादी, राहत व बचाव...

भीषण बाढ़ से कर्राह रही है गांव की आबादी, राहत व बचाव कार्य नदारद: पूर्व विधायक

बछवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश शर्मा। बलान नदी में भयंकर बाढ़ के कारण कादराबाद पुल के ऊपर से होकर पानी गुजर रही है वहीं निचले इलाके में बसे घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। इसी क्रम में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बाढ़ पीडि़तों को हालचाल जानने पुर्व विधायक अवधेश कुमार राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिरंजीवीपुर, राजापुर, बछवाड़ा, रूदौली व कादराबाद पंचायत का जायजा लिया। उन्होंने बताया बछवाड़ा, मंसुरचक व भगवानपुर प्रखंड के दर्जनों गांव भीषण बाढ़ की चपेट में है। कादराबाद पंचायत के एक सौ से अधिक दलित व महादलित परिवारों के घरों में दो फिट से पांच फिट तक पानी लगा हुआ है। जबकि अन्य पंचायतों के निचले हिस्से में बसे सैकड़ों परिवार बाढ़ की त्रासदी झेल रही है।

Advertisements

लोगों के खेत खलिहानों से लेकर नदी के आसपास बसे मुहल्लों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ पीडि़तों परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण तो लिए हैं, मगर फिर भी पशुओं व लोगों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। बावजूद इसके अबतक प्रसाशनिक अधिकारियों किसी प्रकार की कोई राहत एवं बचाव के कार्य करना हो दूर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अथवा कर्मचारी सुधी लेने नहीं पहुंचे हैं।अधिकारी बयानबाजी करते हैं कि जिले के लोग खतरे से बाहर हैं, जबकि जमीनी हकीकत तो आम लोग भुगत रहे हैं।

उन्होंने बाढ़ पिडि़तों के बीच भोजन सामग्री, पशुचार, चिकित्सा टीम, बर्तन सिर छुपाने को पॉलिथिन समेत अन्य राहत एवं बचाव कार्य व सामग्री उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। वहीं कादराबाद पुल के ऊपर से होकर गुजर रहे बाढ़ के पानी व पुल के जर्जरता को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद रखने की अपील लोगों से की है। मौके पर सीपीआई के सहायक अंचल मंत्री प्यारे दास, अमीर हामजा, पुर्व मुखिया मन्नान अंसारी, कैसर रेहान, मो समशाद, मो कासीम व मो अफरोज आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here