
मानसा (द स्टैलर न्यूज़)। मानसा में बीते दिनों हुए ड्रग एक्टिविस्ट परिविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही की गई है। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में सरकार ने संबंधित डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया गया है और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

परिवार द्वारा इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बता दें मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू कर दी है।











