Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur हादसा: बुलैरो और मिनी बस की टक्कर में डविडा अहिराणा के 8...

हादसा: बुलैरो और मिनी बस की टक्कर में डविडा अहिराणा के 8 घायल, एक गंभीर

accident-at-village-bhullewalratha-chabbewal-Hoshiarpur-8-injured-1-serious.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चब्बेवाल के नजदीकी गांव भुल्लेवालराठां के पास बलैरो गाडी व मिनी बस की टक्कर में 8 लोगों के घायल होने का समाचार है। जिसमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बलैरो गाडी सवार जोकि अपने किसी रिश्तेदार के अस्त किरतपुर साहिब प्रवाह करके वापस अपने गांव डविडा अहिराणा जा रहे थे कि जब वह गांव भुल्लेवालराठां के पास पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रही निजी कंपनी की मिनी बस के साथ अचानक ही दोनों की टक्कर हो गई।

Advertisements

accident-at-village-bhullewalratha-chabbewal-Hoshiarpur-8-injured-1-serious.JPG

accident-at-village-bhullewalratha-chabbewal-Hoshiarpur-8-injured-1-serious.JPG

 

जिससे बलैरों सवार गुरमुख सिंह, हरिंदर कौर पत्नि सतनाम सिंह, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह, भुपिंदर कौर पत्नि गुरमेल सिंह, मनजीत कौर, सतविंदर सिंह (चालक) बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां पर गुरमुख सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here