राधा कृष्ण शिव मन्दिर, अड्डा कक्कों में श्री राम दरबार 30 मार्च को होगी मूर्ति स्थापित 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) : हरि नाम संकीर्तन महिला मण्डल अरोड़ा कलौनी कक्कों द्वारा राधा कृष्ण शिव मंदिर अड्डा कक्कों होशियारपुर में श्री राम दरबार स्थापना के लिए शोभा यात्रा का आयोजन गिया गया जिसमें भारी मात्रा में कलौनी की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया ।

Advertisements

इस अवसर पर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद, सुरेश भाटिया बिट्टू, नीरज गैंद, भारत विकास परिषद से संजीव अरोड़ाएवं रजिन्द्र मोदगिल, नंद अन्नपूर्णा चैरिटेबल सोसायटी के रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, विकास सिंगला, कृष्ण गोपाल आनंद, बलराज शर्मा, ठाकुर अवतार सिंह, वरिन्द्र अग्निहोत्री, राघव गुप्ता, रमन कुमार, अनिल गुप्ता जी, अरविन्द शर्मा और महिला मण्डल की महिलाओं ने पूरे तन मन धन से शोभा यात्रा में भाग लिया। मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त 30 मार्च दोपहर 12.00 बजे की जायेगी और प्रसाद रूपी लंगर लगाया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here