सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से हरजिंदर सिंह धामी ने नारद हॉस्पिटल होशियापुर को भेंट की डायलिसिस मशीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : राकेश भार्गव: सरबत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डॉ एस पी सिंह ओबरॉय की प्रेरणा से कैलिफोर्निया निवासी हरजिंदर सिंह धामी ने आज एक भव्य समारोह में ट्रस्ट के  दोआवा जोन के प्रधान अमरजोत सिंह, होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी तथा उनकी पूरी टीम के साथ नारद हस्पताल होशियारपुर में एक डायलिसिस मशीन भेंट की। डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरबत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय की मानवता की सेवा के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने हरजिंदर सिंह धामी, संतोष धामी तथा उनके परिवार का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वह माता पिता, जिनके बच्चे समाज सेवा में लगे हुए हैं। अमरजोत सिंह प्रधान दोआवा जोन ने डाक्टर ओवराय द्वारा चलाए जा रहे सारे प्रकल्पों का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि पूरे विश्व में डॉक्टर ओवराय जी के साथ लगभग 16 सौ कार्यकर्ता निशुल्क सेवा कर रहे हैं।

Advertisements

विशेष रूप से पटियाला से उपस्थित हुए डॉ डी एस गिल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अब तक 580 के लगभग आंखों के कैंप लगाकर, निशुल्क आप्रेशन करवाकर, रोगियों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया गया है। एक सौ के लगभग ट्रस्ट की लैबोरेट्रियों में बहुत ही कम मूल्य पर ब्लड के सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। भविष्य में एक्सरे मशीनें लगाने तथा दांतों की देखभाल के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। उन्होंने डॉ एसके नारद का धन्यवाद करते हुए कहा कि नारद हस्पताल होशियारपुर हमारे साथ सेवा में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि यह मशीन वह अपने पिता स्वर्ण सिंह धामी तथा माता जसवंत कौर धामी की याद में मानवता की सेवा हेतु समर्पित कर रहे हैं। इस मौके अन्य के अलावा डॉ संजय नारद, अरुण जैन, प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, नरेंद्र सिंह, जगमीत सिंह सेठी, जनरल जेएस ढिल्लों, नरेंद्र धूर, संजीव अरोड़ा, राकेश भार्गव, दिलराज सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत जंडा, मीनाक्षी शारदा, रेड क्रॉस के पूर्व सचिव नरेश गुप्ता, हरमिंदर देओल तथा अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here