Saturday, October 24, 2026
Home Crime बलूचिस्तान में वरिष्ठ पत्रकार की गोली मार कर हत्या, कुछ समय पहले...

बलूचिस्तान में वरिष्ठ पत्रकार की गोली मार कर हत्या, कुछ समय पहले परिवार के 4 सदस्यों की हुई थी हत्या

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक वरिष्ठ पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे पहले बेटे समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को भी मौत को घाट उतार दिया गया था। यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के अवारन जिले में हुई। पाकिस्तानी आर्मी समर्थित मिलिशिया ने बलूचिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल लतीफ बलूच को गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिलिशिया एक नागरिक सशस्त्र बल है, जो किसी देश या क्षेत्र की रक्षा के लिए नियमित सेना के अतिरिक्त कार्य करता है।

Advertisements

आमतौर पर आपातकाल या युद्ध की स्थिति में मिलिशिया का गठन किया जाता है। अब्दुल लतीफ दैनिक इंतखाब, आज न्यूज के लिए काम कर चुके थे। वे उत्पीड़ितों की आवाज उठाते थे और बलूच की पीड़ा, प्रतिरोध एवं साहस के दस्तावेजी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान का एक ऐसा देश है, जहां सच बोलने पर गोलियों की सजा दी जाती है, इसलिए अब्दुल लतीफ की भी हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here