Wednesday, October 28, 2026
Home Crime श्री गीता मंदिर रेलवे मंडी में चोरी, चोरों ने दानपात्र उठाए और...

श्री गीता मंदिर रेलवे मंडी में चोरी, चोरों ने दानपात्र उठाए और छत पर जाकर तोड़े ताले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि श्री गीता मंदिर रेलवे मंडी को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से दानपात्र चोरी किए और छत पर ले जाकर ताले तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी के बारे में मंदिर के पुजारी को सुबह पता चला जब उन्होंने पूजा के लिए मंदिर खोला। जानकारी देते हुए पंडित धर्मराज ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने भगवान को विश्राम देने के बाद मंदिर बंद कर दिया था तथा मोहल्ले के पार्क में एक कार्यक्रम होने के चलते वह उसमें भाग लेने के लिए कुछ देर के लिए गए थे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मंदिर के दोवों गेटों पर ताले लगाए थे तथा मंदिर के अंदर की ग्रिल पर रोजाना की तरह कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि चोर मंदिर में रखे दानपात्र को चोरी करके ले गए और उन्होंने छत पर ताले तोड़ नकदी चोरी की। उन्होंने बताया कि छत पर एक हथौड़ी तथा छैनी भी पड़ी हुई है तथा पैरों के निशान भी हैं, जिससे पता चलता है कि चोर किस तरह से आए होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी उन्होंने मंदिर प्रबंधक कमेटी को सूचना दी तथा कमेटी सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। थाना माडल टाउन के तहत चौंकी पुरहीरां से हुंचे मुलाजिमों ने मौका देखा और जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here