Thursday, October 29, 2026
Home Crime अवैध शराब सहित माउंट एवेन्यू का शमशेर सिंह और अफीम सहित अम्ब...

अवैध शराब सहित माउंट एवेन्यू का शमशेर सिंह और अफीम सहित अम्ब का राज व माडल टाउन का हरदीप काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/गिरीश ओहरी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के तस्कर को तथा अफीस सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisements

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पैक्टर भरत मसीह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ए.एस.आई. रछपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए माउंट एवेन्यू में छापामारी करके वहां से 33 पेटियां अवैध शराब की बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र केसर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

इसी प्रकार पुलिस ने गश्त दौरान बलबीर कालोनी के समीप ए.एस.आई. चैंचल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शक के आधार पर एक कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस दौरान कार में सवार दो आरोपियों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान पाल राज पुत्र अमींचंद निवासी सत्तो तिल्ला थाना अम्ब, जिला ऊना तथा हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी 168-आर मॉडल टाउन होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here