Saturday, November 14, 2026
Home Hoshiarpur ‘मुफ्त बिजली’ के दावों का फ्यूज उड़ा: 25 लाख परिवारों के लिए...

‘मुफ्त बिजली’ के दावों का फ्यूज उड़ा: 25 लाख परिवारों के लिए 516 करोड़ की OTS स्कीम ने खोली हकीकत की पोल: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार हालहि में घोषित की गई बिजली उपभोगताओ के प्रति OTS स्कीम से अपनी पीठ थपथपा रही है, जो कि पंजाब सरकार के मुफ्त बिजली देने के दावों के विपरीत है। इस पर अपनी प्रीतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने सभी नागरिको को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, परंतु सरकार बनने के बाद 1 महीने की 300 यूनिट बिजली  मुफ़्त दी गई और 300 यूनिट से अधिक एक भी यूनिट खपत आने पर सारी  खपत के पैसे वसूले जाने लगे। इन उपभोगताओ  में अनुसूचित जाती के उपभोगताओ को तो पहले से ही 300 यूनिट मुफ़्त बिजली मिल रही थी। मुफ़्त बिजली देने संबंधी बार-बार सरकार द्वारा दावा किया गया, कि 90% घरों को मुफ़्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जबकि सत्य बिलकुल इसके विपरीत है पंजाब सरकार की ही नयी घोषित one time  settlement स्कीम ने पंजाब सरकार इन दावों की पोल खोल दी है क्योकि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है नई राहत स्कीम के अंतर्गत करीब 25 लाख परिवारों को 516 करोड़  रुपए की राहत  दी गई है।

Advertisements

श्री सूद ने कहा कि अगर 90 फीसदी परिवार  मुफ्त बिजली ले रहे थे तो ये करीब 25 लाख परिवार कौन है। इसका मतलब साफ है की सरकार के दोनों दावे आपस में मेल नहीं खा रहे तथा मुफ़्त बिजली देने व OTS के अंर्तगत आने वाले उपभोगताओ की गिनती कहीं न कहीं बड़ा हेर-फेर है। श्री सूद ने कहा मुफ़्त बिजली देने वालो को बहुत बार बिना मीटर रीडिंग लिए बड़े-बड़े बिल भेज दिए गए जिनका निपटारा अभी तक नहीं हुआ। जो उपभोगता बिल दे रहे है उन्हें पहले से ही काफी मंहगी बिजली मिल रही है। सरकार की तरफ बिजली बोर्ड की भारी अदायगी लंबित होने के कारण बिजली बोर्ड बंद होने की कगार पर है। बिजली की सप्लाई बहुत कम मिल रही है। सरकार को इसकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here