Friday, November 13, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने होशियारपुर में बॉक्स क्रिकेट व स्केटिंग ट्रैक के निर्माण...

विधायक ज़िम्पा ने होशियारपुर में बॉक्स क्रिकेट व स्केटिंग ट्रैक के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ‘रंगला पंजाब’ पहल के तहत होशियारपुर में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने जिला परिषद परिसर में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बॉक्स क्रिकेट मैदान और स्केटिंग ट्रैक के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर 30 से अधिक स्पोर्ट्स पार्क बनाए जा चुके हैं, ताकि गांवों के बच्चों और युवाओं को अपने आसपास ही खेलों के लिए उचित स्थान मिल सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ इंडोर स्टेडियम में जूडो हॉल को भी बड़ा किया गया है और स्टेडियम की सुविधाओं में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है। विशेषकर छोटे बच्चों को स्केटिंग के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाना आवश्यक है, क्योंकि पहले कई बच्चे सड़कों पर स्केटिंग करने के लिए मजबूर होते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

विधायक ने कहा कि नए स्केटिंग ट्रैक के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को स्केटिंग का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक (ट्रेनर) की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे उचित मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, होशियारपुर कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद मुखी राम, पार्षद अजय वर्मा, वरिंदर शर्मा बिंदु, सुदर्शन धीर, वरिंदर वैद, प्रमोद शर्मा, एसडीओ यादविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here