Saturday, November 14, 2026
Home Hoshiarpur माता बिमला चौधरी की याद में स्मृति प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि समारोह...

माता बिमला चौधरी की याद में स्मृति प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी माता बिमला चौधरी, जिन्होंने 96 वर्ष का जीवन व्यतीत किया, 3 नवंबर को परिवार को सदा के लिए अलविदा कहकर प्रभु के चरणों में जा विराजमान हुईं। उनके पैतृक गांव आलोवाल में समस्त चौधरी परिवार की ओर से माता की स्मृति में स्मृति प्रार्थना सभा (अंतिम अरदास) एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हलका शामचौरासी के विधायक एवं एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, पूर्व कांग्रेसी विधायक पवन कुमार आदिया, बिशप बलवीर (यूके), संत विजय चेयरमैन वॉइस ऑफ गॉड मिनिस्ट्री, बिशप मोहन मसीह, बिशप रॉबर्ट जेम्स महासचिव धार्मिक विंग पंजाब, आर्च बिशप प्रभात सी नायक,मैडम स्नेह राज सेवानिवृत्त सीडीपीओ, पास्टर पटेल कल्याण सीएनआई चर्च जालंधर, पास्टर सतपाल हरचोवाल चेयरमैन पास्टर एसोसिएशन हरगोबिंदपुर, पास्टर विजय नंदा प्रधान पास्टर एसोसिएशन टांडा, पास्टर तरसेम मसीह सीएनआई चर्च होशियारपुर, पास्टर कुलविंदर मसीह वाइस चेयरमैन पास्टर एसोसिएशन होशियारपुर, आरिफ मसीह चौहान प्रधान सीएसएफ, मनोज कुमार कैनेडी सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक, जोगा अटवाल प्रधान चर्च बचाओ मोर्चा, गुरबाज और पास्टर संजय सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय माता बिमला चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और चौधरी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Advertisements

माता जी के पड़पोते एलिक्स चौधरी ने भजन गाकर तथा पोते एडन लॉरेंस ने कविता के माध्यम से भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।विभिन्न चर्चों के बिशप साहिबान एवं बड़ी संख्या में पहुंचे पास्टर साहिबान ने बिछड़ी हुई आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में प्रभु की इच्छा को स्वीकार करने की शक्ति, सच्ची शांति और चढ़दी कला प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर पास्टर याकूब जी ने पवित्र बाइबल में से प्रवचन करते हुए कहा कि मृत्यु एक अटल सत्य है। जो भी मनुष्य इस नश्वर संसार में आया है, उसे एक दिन इस संसार को अलविदा कहना ही है। इसलिए हमें परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन व्यतीत करते हुए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।

इस मौके पर सरपंच बीबी संतोष, पूर्व सरपंच कृपाल सिंह, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह, लखवीर सिंह सेवानिवृत्त एसडीओ मजीठा, सुखविंदर कौर एमसी मजीठा, सीनियर पा.बल्कार टांडा,पास्टर जॉर्ज भुलत्थ, मास्टर बलवीर सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक, सन्नी खोसला, सोहन मसीह प्रधान दसूहा, बचन मसीह प्रधान मुकेरियां, एमसी रामजीत वाइस प्रधान नगर कौंसिल हरियाणा, पास्टर मनदीप बेरी, पास्टर संदीप, पंडित वरिंदर शारदा, प्रिंसिपल विलियम विक्रम आम आदमी पार्टी, पास्टर विक्की घुमाण प्रधान पास्टर एसोसिएशन हरगोबिंदपुर, पास्टर सुखविंदर सुखी खजांची पास्टर एसोसिएशन दसूहा, पास्टर हरजिंदर भुलत्थ, पास्टर महिंदर, करणजोत आदिया, राजीव साईं, आर.एल. थापर पूर्व पार्षद होशियारपुर, राकेश गिल जिला युवा प्रधान गुरदासपुर, पा.राज कुमार बरनाला स्टेट कमेटी मेंबर,दलेर सिद्धू जिला उपाध्यक्ष, प्रेम मैसी, राजिंदर कोटली, पास्टर बलवंत विजय टांडा,पा.विलियम साहिब टांडा,डॉ. दलवीर गिल जिला चेयरमैन, पास्टर प्रदीप, पास्टर सतीश, पास्टर विक्की भीमनगर, परमजीत पम्मा प्रधान टांडा, जगदीश गिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रधान गुरदासपुर, शरणजीत ब्लॉक प्रधान कादियां, रमन कुमार, पास्टर परमजीत फुगलाना आदि ने भी स्मृति समारोह में शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here