Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur लायन विजय अरोड़ा ने संभाला प्रधान पद का चार्ज

लायन विजय अरोड़ा ने संभाला प्रधान पद का चार्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंज क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान विजय अरोड़ा के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह व परिवार मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें सभी लायन मैंबर्स के परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला गवर्नर वी.एम. गोयल व विशेष तौर पर पूर्व जिला गवर्नर, लायन हरीश बांगा, लायन दविंद्र अरोड़ा, वाईज जिला गवर्नर – 1 जी. एस.भाटिया, रीजन चेयरमैन हरजीत सिंह भाटिया, जोन चेयरमैन भारत भूषण तूली उपस्थित हुए।मंच संचालन प्रमुख समाज सेवी लायन संजीव अरोड़ा ने बाखूबी निभाते हुए आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पिछले वर्ष किए गए कार्यों संबंधी जानकारी प्रदान कि व कहा कि विजय अरोड़ा के अनुभव से क्लब को और अधिक लाभ मिलेगा, और सेवा कार्यों में तेजी आएगी।

Advertisements

इस अवसर पर क्लब के लिए लायंज इंटरनेशनल से आए चार्टर को लायन वी.एम. गोयल जिला गवर्नर ने  लायंज क्लब होशियारपुर के प्रधान उमेश शर्मा के नेतृत्व में लायन विजय अरोड़ा उनकी टीम व अन्य सदस्यों को भेंट किया जिसमें लायन विजय अरोड़ा ने विधि पूर्वक प्रधान का पद संभाल लिया। सभा को संबोधित करते हुए लायन वी.एम.गोयल ने लायंज क्लब पर्ल की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर पुण्य के भागी बने। और उन्होंने लायन इंटरनेशनल की ओर से लगाए जा रहे प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर लायन हरीश बांगा व दविंद्र पाल अरोड़ा दोनों पूर्व जिला गवर्नर ने कहा कि विजय अरोड़ा लायंज क्लब के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं से जुड़ कर मानव सेवा को समर्पित है और जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। लायन विजय अरोड़ा ने विधिपूर्वक प्रधान पद संभालने के पश्चात सभी का धन्यवाद करते हुए आगामी लगाए जाने वाले प्रकल्पों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्लब की ओर से नशों के विरोध स्वरूप विशेष अभियान चलाया जाएगा, इसके साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु मेडिकल कैंप, जरूरतमंद बच्चों की वर्दियां ,फीस, स्टेशनरी इत्यादि व अनेकों सेवा के प्रकल्प किए जाएंगे।

इस अवसर पर उमेश राणा, कुमार गौरव,डा. राजेंद्र गुप्ता ,विजय गुप्ता अश्विनी कुमार दत्ता, एच.के.नाकड़ा अनिल कुमार,हरीश चुग,राजेश नंदा, अरविंद बिंद्रा , पंकज कुमार, सुखविंदर सिंह,गौरव खट्टड़, दीपक नरूला,सुखवंत सिंह, डा.ईशा राणा ,प्रथम नरूला,मदन लाल महाजन व लायन क्लब होशियारपुर की ओर से प्रधान उमेश शर्मा, बरजिंद्र जीत सिंह, बॉबी गुंबर व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here