
होशियारपुर-दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। दसूहा-मुकेरियां मार्ग पर उच्ची बस्सी के करीब एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण कार में सवार महिला एवं उसके 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। कार सवार परिवार जम्मू से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा था। कार में पति पत्नी एवं उनके दो बच्चे सवार थे।

जब वह उच्ची बस्सी के समीप पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई व सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता एवं बेटी घायल हो गए। राहगीरों एवं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
फौज में नौकरी करने वाले शक्ति सिंह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। उऩकी पत्नी मीरा मिन्हास व बेटे हरियांश की मौत हो गई।











