
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के हरियाना रोड स्थित शिवपुरी के बाहर से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए प्रो. शरणजीत सैनी ने बताया कि वह दोपहर करीब 12:30 बजे अपने पड़ोसी के निधन पर शिवपुरी गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी काले रंग की एक्टिवा (नंबर PB07 AA5055) शिवपुरी के बाहर खड़ी की थी।

उन्होंने बताया कि जब वह कुछ समय बाद वापस लौटे तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन एक्टिवा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है।












