Sunday, November 15, 2026
Home Hoshiarpur कीर्ति नगर में बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर मनाया बाल दिवस,...

कीर्ति नगर में बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर मनाया बाल दिवस, कुलदीप धामी ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की ओर से प्रधान एवं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी के नेतृत्व में कीर्ति नगर में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर कुलदीप धामी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी शिक्षा में सहयोग देना एक सराहनीय सामाजिक कार्य है। सोसायटी भविष्य में भी समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी। इस अवसर पर मुनीश पाल, आशीष सोनू, उमेश गुप्ता, तिलक राज, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार और नीतीश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here