
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार की विलक्षण नीतियों के चलते भारत की अर्थ व्यवस्था के मामले में बढ़त वर्ष 2027 में चीन को भी पछाड़ कर आगे रहने के अनुमान सामने आ रहे है। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा अर्थ व्यवस्था की मजबूती के मामले में मोदी सरकार का कार्यकाल सबसे अधिक सफल रहा। पिछले दिनों विभिन आर्थिक एजेंसियों द्वारा लगाए गए आंकलनो के अनुसार भारत आर्थिक बढ़त (जी.डी.पी ) 7 से 7 .5 फीसदी रहने के अनुमान है। जबकि वैश्विक अर्थ व्यवस्था की रफ्तार 2026 में 2 .7 %से बढ़कर 2027 में 2 .8 % होने के अनुमान है। वही ग्लोबल investment bank goldmine sex के अनुसार भारत चीन के 4 .5% वृद्धि के मुकाबले में भारत की ग्रोथ 7 .2 फीसदी रहने के अनुमान है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह ( Bank of America ) ग्लोबल रिसर्च द्वारा दी गई रिपोर्ट भारत में यह वृद्धि 7 .4 % के पार हो सकती है बताती है और मूडिज़ रेटिंग के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि 7 % से पार हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि के आंकलन जो विभिन एजेंसियों के दवारा किये गए भारत के लिए शुभ संकेत है। मौजूदा दौर में वर्चस्व की लड़ाई आर्थिक मोर्चे पर मजबूती लाने की है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के 2047 तक विकसित भारत को बढ़ती हुई के संकल्प अर्थ व्यवस्था अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।












