Wednesday, November 18, 2026
Home Himachal मंडी में 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 नाबालिग लड़कों...

मंडी में 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 नाबालिग लड़कों की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक कार हादसे में छह लड़कों की मौत हो गई। हादसा जिले के लडभड़ोल क्षेत्र में हुआ है। कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। जोगेंद्रनगर के सिमस क्षेत्र में मंगलवार रात को यह हादसा हुआ। हादसे का पता तब चला जब किसी व्यक्ति ने बुधवार को दोपहर बाद कार को खाई में गिरी देखी। बताया जा रहा है कि लडभड़ोल बाजार में दुकान और अपना व्यवसाय चलाने वाले लोगों के यह बच्चे सिमस में किसी नामकरण समारोह में गए थे। वहां से वापस आते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

Advertisements

बुधवार सुबह तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने इनकी तलाश की। सीसीटीवी कैमरा में यह एक दुकान पर दिखे। इसके बाद दोपहर के समय क्षेत्र के व्यक्ति ने कार खाई में गिरी देखी। ऐसे में जब मौके पर पहुंचे तो छह के छह गाड़ी में ही पड़े थे। मौके पर तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए सबको निकाला गया, लेकिन जब लडभड़ोल अस्पताल ले जाया गया तो सबको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here