Thursday, October 22, 2026
Home Himachal हमीरपुर के अणु में भीषण अग्निकांड, बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब...

हमीरपुर के अणु में भीषण अग्निकांड, बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब में भड़की आग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अणु में बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर व एमएनटी लैब में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आग की लपटें व धुएं का गुबार का बेहद ज्यादा है। बिजली बोर्ड मंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय का कहना है कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लैब के खुलते ही तकरीबन 10:15 बजे जैसे ही काम शुरू हुआ एक मीटर के फटने की वजह से आग लग गई। इस घटना में एक कर्मचारी भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया।

Advertisements

ट्रांसफॉर्मर के तेल से आग ने लिया भयंकर रूप

एक्सईएन नरेंद्र अबरोल ने बताया कि कुछ समय तक यह मीटर टेस्टिंग लैब थी। लेकिन अब यहां पर राज्य भर के तमाम जिलों से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होती है। यहां राज्य स्तरीय ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस लैब है। लैब में बड़ी तादाद में ट्रांसफॉर्मर भी थे। इसके अलावा 100 से ज्यादा ड्रम इलैक्ट्रिसिटी ट्रांसफॉर्मर में डालने वाले तेल के थे, जिसकी वजह से आग ने भयंकर रूप लिया। लैब में सब कुछ जल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here