Thursday, October 15, 2026
Home Himachal अस्पताल कढ़ियार में सीताराम ने दान किए हृदय जांच यंत्र व इन्वर्टर

अस्पताल कढ़ियार में सीताराम ने दान किए हृदय जांच यंत्र व इन्वर्टर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आयुष विभाग हमीरपुर के तहत अस्पताल कढ़ियार में दानी सज्जन सीताराम (चरियां दी धार) ने ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन उपकरण तथा इन्वर्टर दान किए। बता दें कि सीताराम खंड प्रारंभिक अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Advertisements

इन उपकरणो का लाभ लगवालती के दर्जनों गावों के लोगों को मिलेगा। इससे पहले लोगों को इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम करवाने के लिए टौणी देवी व हमीरपुर जाना पड़ता था। अब यह सुविधाए इलाकावासियो को कढियार में ही मिल जाएंगी। उपकरण दान करने के लिए  डॉ जोगिंदर ठाकुर और डॉ चंदा चोपडा ने सीताराम का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here