Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal 15 अगस्त को सुरक्षा दृष्टि से हमीरपुर स्कूल मैदान के ऊपर ड्रोन...

15 अगस्त को सुरक्षा दृष्टि से हमीरपुर स्कूल मैदान के ऊपर ड्रोन उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा । स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए   आयोजन स्थल के  आस पास सभी प्रकार के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में पूर्व में दी गई सभी अनुमतियां भी खारिज कर दी गई हैं। खालिस्तानी धमकियों के बाद इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंधों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस बारे में एडिशनल एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया की इस वर्ष जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में किया जा रहा है ।

Advertisements

सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान किसी भी व्यक्ति को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के ग्राउंड के ऊपर किसी ड्रोन या किसी उड्डयन यन्त्र को वीडियोग्राफी या खेलने के उद्देश्य से उड़ाने की अनुमति वर्जित है । यदि किसी व्यक्ति को उक्त दिन किसी प्रकार की ड्रोन इत्यादि उड़ाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई होगी तो इस अनुमति को 15 अगस्त, 2021 के दिन के लिए खारिज समझा जाए । 
उन्होंने कहा की  उक्त दिन स्कूल ग्राउंड के ऊपर केवल हिमाचल पुलिस का ड्रोन ही सुरक्षा व ईलाका की निगरानी के उद्देश्य से उड़ाया जाएगा । उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here