महिलाओं ने प्रभात फेरी निकालकर दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भोरंज उपमंडल के तहत बलोह गाँव में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकालकर ‘बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।

Advertisements

मंगलवार को करीब 30 महिलाओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली और ग्रामीणों को बेटी का महत्व समझाया। वहीं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने राजकीय हाई स्कूल बलोह के विद्यार्थियों को इस संबंधी शपथ ग्रहण करवाई।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर महिलाओं में काफी जोश देखा गया। इस प्रभात फेरी में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जसवाल, पंचायत प्रधान अनीता देवी, सिलाई शिक्षिका निर्मला देवी, भागो देवी, नीना, महिला मंडल प्रधान लीला देवी, स्वयं सहायता समूह प्रधान सुनीता देवी, सलौनी, रेखा, सरिता इत्यादि शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here