Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट जो की मां पीतांबरा युवक मंडल मटन और डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के द्वारा आयोजित करवाया गया। इस टूर्नामेंट में  32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नाल्टी और  कोट की टीमों के बीच रहा जिसमें नाल्टी की टीम ने कोट की टीम को 50 रनों से हराया।

Advertisements

समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को इनाम दिए और सभी युवाओं से अपील की के वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और हर युवा कम से कम अपने क्षेत्र के दो युवाओं को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि हम एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here