Sunday, October 25, 2026
Home Himachal नगर परिषद हमीरपुर और भाजपा मण्डल ने पौधरोपण कर मनाया नरेंद्र ठाकुर...

नगर परिषद हमीरपुर और भाजपा मण्डल ने पौधरोपण कर मनाया नरेंद्र ठाकुर का जन्मदिन


हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मण्डल हमीरपुर, पार्टी कार्यकर्ताओं, भाजयुमो पदाधिकारियों, महिला मोर्चा और नगर परिषद के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 5 किस्मों के 25 पौधे रोपित किये गए जिनमें हरड़, आमला, बेहड़ा, जामुन आदि पौधे मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisements

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, नवनिययुक्त मनोनीत पार्षदगण, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर व सुरेश बजाज, भाजयुमो उपाध्यक्ष उदय राठौर, महामंत्री सुनील शर्मा, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुमन कपिल, भूतपूर्व सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ध्यान सिंह ढटवालिया, भाजपा प्रवक्ता नितिन पटियाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसके पश्चात मनोनीत पार्षदों नितिन पटियाल, मुनीश पुरी, विपिन शर्मा और कमलेश कुमार ने विधिवत रूप से शपथ लेने के पश्चात पहली बार टॉउन हॉल स्थित नगर परिषद के दफ़्तर में ई.ओ. किशोरी लाल ठाकुर से औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास सहित पार्षद विनय कुमार और डॉ. सुशील शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here