Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस

भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 75वां स्वतंत्रता दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपमंडल स्तरीय समारोह मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम राकेश शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संकट के चलते इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों व संस्थाओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। शहीदों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रधान तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here