Monday, October 19, 2026
Home Himachal 84 ईवीएम लघु सचिवालय के नियंत्रण कक्ष में शिफ्ट

84 ईवीएम लघु सचिवालय के नियंत्रण कक्ष में शिफ्ट

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के निरीक्षण उपरांत भारतीय चुनाव आयोग के पालकवाह स्थित वेयर हाउस से ईवीएम मशीनों को लघु सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित किया गया।

Advertisements

गौरतलव है कि जि़ला ऊना की तीन नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना तथा तीन नगर पंचायत गगरेट, दौलतपुर व टाहलीवाल में 10 जनवरी को होने वाले स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से सम्पन्न होंगे, जिसके तहत आज 84 ईवीएम को नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रख दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार इलैक्शन बीना देवी, नायब तहसीलदार रत्नजीत व संजय कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here