
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट-गुरजीत सोनू। होशियारपुर के गांव साहरी में लुटेरों द्वारा हवेली में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर देनें का मामला सामने आया हैं।

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है जोकि हवेली में सो रहा था तो लुटेरों ने रात को उस पर तथा उसके साथी पर हमला कर दिया जिसकी वजह से काका की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया।
इस घटना की सूचना के बारे में परिवार को भी सुबह पता चला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।












