Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur 11केवी आदमवाल यूपीएस फीडर की मरम्मत के चलते 8 मई को बिजली...

11केवी आदमवाल यूपीएस फीडर की मरम्मत के चलते 8 मई को बिजली रहेगी बंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सबअर्बन डिवीजन मंडल के एसडीओ राजीव जसवाल ने बताया कि 11 केवी आदमवाल यूपीएस फीडर की जरुरी मरम्मत के चलते 8 मई 2024 दिन बुधवार को बिजली सप्लाई सुबह 10 से सायं 4 बजे तक बंद रहेगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि बिजली बंद रहने से आदमवाल, माउंट व्यू कालोनी, कोटला गौंसपुर, बस्सी गुलाम हुसैन, शिवालिक एनक्लेव, कुष्ट आश्रम, जगदम्बे कालोनी, वैली हाइट कालोनी, जैन कालोनी, अगर नगर कालोनी तथा दुर्गा कालोनी की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here