Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखि़लः सिबिन सी

पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखि़लः सिबिन सी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोक सभा सीट के लिए 7 मई को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल नहीं किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनन्दपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पाँच नामांकन-पत्र फ़िरोज़पुर से भरे गए हैं। यहाँ 2 उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि पटियाला से तीन नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं। 

Advertisements

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर से एक स्वतंत्र उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गये हैं। वहीं अमृतसर से कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, खडूर साहिब से आस पंजाब पार्टी, होशियारपुर से एक आज़ाद उम्मीदवार, आनन्दपुर साहिब से पंजाब नेशनल पार्टी, फरीदकोट से एक आज़ाद और संगरूर से पंजाब नेशनल पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन-पत्र दाखि़ल किये हैं। इसी तरह पटियाला से 2 आज़ाद और एक भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन-पत्र दाखि़ल किये हैं। फ़िरोज़पुर से 2 उम्मीदवारों ने दो-दो नामांकन-पत्र दाखि़ल किये हैं। इसके इलावा एक आज़ाद उम्मीदवार ने भी नामांकन-पत्र दाखि़ल किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here