Sunday, October 11, 2026
Home Himachal सेना भर्ती: 5.02 मिनट में 1600 मी. दौड़ पूरी करने वाले सुनील...

सेना भर्ती: 5.02 मिनट में 1600 मी. दौड़ पूरी करने वाले सुनील को जिलाधीश ने किया सम्मानित

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। इंदिरा स्टेडियम में 9 जनवरी से चल रही सेना भर्ती में सुजानपुर टीहरा के सुनील कुमार ने अब तक की सबसे तेज़ दौड़ लगाई है। जंगलबैरी के रहने वाले सुनील कुमार ने 1600 मीटर दौड़ मात्र 5.02 मिनट में पूरी की, जो अब तक भर्ती प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सबसे तेज़ धावक सुनील कुमार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने इंदिरा स्टेडियम में सम्मानित किया और उन्हें सेना भर्ती के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, कर्नल सतीश कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

इस अवसर पर उपायुक्त ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाशाली युवाओं को केवल मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दूसरे युवाओं को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा, ताकि वह समाज के सामने मिसाल बन सकें और अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here