Monday, October 12, 2026
Home Himachal उटपुर में पूर्ण श्रद्धा के साथ की गई मां दुर्गा की मूर्ति...

उटपुर में पूर्ण श्रद्धा के साथ की गई मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। टौणी देवी तहसील के तहत उटपुर गाँव में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा धूमधाम एवं श्रद्धा से की गयी। मां भगवती जन जागरण सेवा समिति द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति की प्रतिष्ठा 15 फरवरी से 17 फरवरी तक करवाई गई।

Advertisements

इस दौरान प्रकांड ब्राह्मणों द्वारा मूर्ति स्थापना को लेकर कई अनुष्ठान करवाए गए। मूर्ति को कलशयात्रा एवं शोभा यात्रा से मंदिर स्थल तक लाने में स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। यह जानकारी मां भगवती जनजागरण सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश चंद द्वारा दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here