Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal हर गांव से युवा सहभागिता हो, यही सांसद खेल महाकुंभ का लक्ष्य...

हर गांव से युवा सहभागिता हो, यही सांसद खेल महाकुंभ का लक्ष्य : नरेंद्र अत्री

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अतुल्य पहल सांसद खेलमहाकुंभ का मूल उद्देश्य संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव के युवाओं की सांसद खेल महाकुंभ में सहभागिता सुनिश्चित करवा कर, उन्हें प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है यह बात सांसद खेल महाकुंभ, संसदीय आयोजन समिति के सह संयोजक नरेंद्र अत्री ने सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति हमीरपुर की बैठक में भाग लेने के दौरान कही। नरेंद्र अत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण कुछ समय के लिए सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन स्थगित किया गया था, परंतु अब स्थिति संभालने के उपरांत सरकारी दिशानिर्देशों की सीमा में रहकर आयोजन समिति मंडल स्तर पर फिर से सांसद खेल महाकुंभ के सुचारू संचालन हेतु जुटी है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा व सह-मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी।

Advertisements

सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति के संसदीय सदस्य अभयवीर लवली ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंडलों में अभी तक हुए मुकाबलों की समीक्षा की गई व इसके उपरांत होने वाले मुकाबलों की तैयारियों के बारे में जिला के विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सुजानपुर मंडल में कबड्डी मुकाबलों, भोँरज मंडल में कबड्डी व वालीबॉल, हमीरपुर मेँ कबड्डी, बडसर में कबड्डी के उपरांत वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व क्रिकेट के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। नादौन मंडल मे कल 19 फरवरी से वॉलीबॉल व बास्केटबॉल मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता विशाल पठानिया, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त शर्मा, मंडल सुजानपुर अध्यक्ष कपिल शामा, हमीरपुर मंडल से अक्षय कुमार, नादौन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जिंदू, प्रदेश प्रतिनिधि रिंपल, भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया जिला संयोजक रजित कुमार, नरेश कुमार सहित विभिन्न प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here