
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। अटल सुरंग रोहतांग दर्रे के पास घुंधी पुल पर एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कई यात्री घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी देते हुए मनाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केडी शर्मा ने कहा कि यात्री बस में सवार लोग मुंबई के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि यह घटना अटल टनल रोहतांग दर्रे के पास घुंधी पुल के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुई। अधिकारी ने कहा कि वाहन में ड्राइवर समेत कुल 21 पर्यटक सवार थे। 18 घायल हो गए और 1 की चोटों के कारण मौत हो गई। ड्राइवर और एक यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल इलाज जारी हैं।












