डिडवीं टिक्कर क्षेत्रवासियों ने नरेन्द्र ठाकुर का किया धन्यवाद

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। डिडवीं टिक्कर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक नरेन्द्र ठाकुर से मिला जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलदेव धीमान, पंचायत उपप्रधान बलबीर कुमार, वार्ड सदस्य अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, ग्राम सुधार सभा डिडवीं के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ग्राम सुधार सभा के उपप्रधान अनिल कुमार, महासचिव सुदर्शन शर्मा, प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव त्रिलोक चंद, पूर्व उपप्रधान सुरजीत कटोच, ककरयाना के बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार, ककरयाना ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष प्रीतम पटियाल, महासचिव देश राज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisements

प्रतिनिधि मंडल ने डिडवीं गांव में इंडोर स्टेडियम का मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाने और क्षेत्र मे जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोलने की लंबित मांग को पूरा करवाने के लिए विधायक नरेन्द्र ठाकुर का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here