Monday, October 26, 2026
Home Himachal सीने में उठा दर्द, अस्पताल जाते वक्त पलटी कार, पति की मौत,...

सीने में उठा दर्द, अस्पताल जाते वक्त पलटी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। अवाहदेवी के पास बराड़ा पटनौण चौक पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हिम्मर गांव निवासी कश्मीर सिंह (47) पुत्र करतार सिंह की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक कश्मीर सिंह को सुबह सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्होंने ब्लड प्रेशर की दवा ली और पत्नी के साथ हमीरपुर स्थित अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन सुबह 9:30 बजे के करीब पटनौण चौक के पास उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Advertisements

स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला, लेकिन कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संभावना है कि उन्हें ड्राइविंग के दौरान हार्ट अटैक आया, जिससे उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक की पत्नी खतरे से बाहर है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही करना की जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here