
आगरा (द स्टैलर न्यूज़)। आगरा के लखनऊ एक्सप्रेसवे नज़दीक बस और रिफाइंड से भरे टैंकर की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में बस सवार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लखनऊ की ओर से आगरा की तरफ जा रही सवारियों से भरी बस की रिफाइंड से भरे टैंकर से टकर हो गई। टक्कर दौरान बस में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।


बस की टक्कर से टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से रिफाइंड निकलने लगा। रिफाइंड निकलता देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में हाथों में बाल्टी, ड्रम और कट्टी लेकर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।












