Sunday, November 1, 2026
Home Latest जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को मिली नई कमान, राजविंदर थियाड़ा ने संभाला पदभार

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को मिली नई कमान, राजविंदर थियाड़ा ने संभाला पदभार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और ट्रस्टियों डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह , पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मौजूद रहें। पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से एमएलए रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल, हल्का इंचार्ज नार्थ दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी। केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की गैर हाजिरी में उनके सपुत्र अतुल ने थियाड़ा को सम्मानित किया। पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे अपनी नई ज़िम्मेदारी को पूरा लगन और मेहनत के साथ निभाएगी। आने वाले दिनों में और भी पार्टी वॉलंटियर्स को उनकी मेहनत और लगन के अनुसार उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं।

Advertisements

आने वाले दिनों में युद्ध नशेयां विरूद्ध अभियान को ओर तेज किया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब आज रंगला पंजाब बनना शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र है। महिलाओं को हमारी पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।  पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज राजविंदर कौर की जॉइनिंग करवाई गई है। राजविंदर ने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है, उनकी सेवाओं एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर की सेवा का अवसर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं हैं। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी। पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा- मैं राज्य के सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सारी लीडरशिप का मैं धन्यवाद करती हूं। आज आम आदमी पार्टी ने आम घर की बेटी को इस कुर्सी पर बैठाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अच्छे काम किए हैं, उसी के चलते आज हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के रुके हुए कामों में तेजी लाई जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनसे सीधे मिल सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here