
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस के पूर्वी इलाके में 22 यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर लापता हो गया। जिसकी बचावकर्मियों द्वारा तलाश की जा रही है। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की तालाश जारी है।













