Thursday, October 8, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में गिरा पाकिस्तान का रॉकेट

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में गिरा पाकिस्तान का रॉकेट

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के ऊना में पाकिस्तान की ओर से हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया है। जानकारी मुताबिक देर रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के बेहड़ भटेड़ गांव में रॉकेट का एक निष्क्रिय हिस्सा गिरा हुआ था। रॉकेट का एक हिस्सा गिरने से जंगल में आग लग गई। धमाके से आसपास के घर भी हिल गए और धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए।  घटना में कोई भी हानि नहीं हुई। धमाके की सूचना मिलने पर विधायक बबलू भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बता दे कि जिस जगह रॉकेट का हिस्सा गिरा, वह मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

Advertisements

ऊना प्रशासन पाकिस्तान के संभावित हमले को लेकर पहले ही अलर्ट है। रात को जिले में ब्लैक आउट रखा गया, हालांकि कुछ स्थानों पर सोलर लाइटें जल रही है। विधायक ने इनको रात को बंद करने के आदेश एडीसी को दिए हैं। इस हमले में फिलहाल किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here