Friday, October 23, 2026
Home Himachal पंजाब के युवकों ने हिमाचल में छात्रा से की स्नैचिंग, बस के...

पंजाब के युवकों ने हिमाचल में छात्रा से की स्नैचिंग, बस के इंतजार में खड़ी थी युवती, 20 मीटर तक कार संग घसीटा

मंडी (द स्टैलर न्यूज़)। मंडी-पठानकोट नैशनल हाईवे पर जोगिंदर नगर के ऐहजु में पंजाब के तीन शातिरों ने कार से कॉलेज छात्रा का मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान शातिर युवती को कार के साथ 20-30 मीटर तक घसीटते ले गए, बाद में छात्रा छूटी और फिर घायल हो गई। बाद में आरोपियों ने जोगिंदर नगर बाजार में होमगार्ड जवान और स्कूटी सवार महिला को भी कुचल दिया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। उधर, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान गुम्मा के पास इन शातिरों को दबोच लिया। फिलहाल, घायल युवती को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब ऐहजू के पास 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा नेहा वर्मा बस का इंतजार कर रही थी। स्थानीय पंचायत मटरू के गांव सूजा संद्राहल की रहने वाली नेहा घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच छात्रा को अकेला देखकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर की एक कार आई और कार सवार युवती से छीनाछपटी करने लगे और गले में बैग पहनने की वजह से आरोपी छीनाझपटी में सफल नहीं हुए तो कार की स्पीड बढ़ा दी। फिर कार की खिडक़ी के साथ लटकी युवती को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में युवती गिर गई और घायल हो गई। आरोपी घटना के बाद भाग वहां से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here