Saturday, October 24, 2026
Home Himachal राधास्वामी अस्पताल के मुद्दे पर घटिया राजनीति करने पर उतरी भाजपा: अजय...

राधास्वामी अस्पताल के मुद्दे पर घटिया राजनीति करने पर उतरी भाजपा: अजय शर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा है कि राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा के जमीन हस्तांतरण के मामले को लेकर भाजपा के नेता घटिया राजनीति पर उतर आए हैं जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक बयान जारी करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इस मामले के समाधान के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील एवं गभीर है। प्रदेश सरकार इस मामले में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दिशा में त्वरित कदम उठाए हैं।

Advertisements

अजय शर्मा ने कहा कि निर्धारित कानूनी प्रकिया के माध्यम से ही इस मामले का समाधान निकलेगा। इसके लिए अध्यादेश या विधेयक लाने के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही आवश्यक प्रक्रिया आरंभ करवाई है। एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 18 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र आरंभ करने का निर्णय भी लिया है। इससे राधास्वामी चौरिटेबल अस्पताल के मुद्दे के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

अजय शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करने वाले लोग किसी के बहकावे में आए बगैर धैर्य रखें और निर्धारित कानूनी प्रकिया के पूर्ण होने का इंतजार करें। एपीएमसी अध्यक्ष ने राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल प्रबंधन से भी इसका इंतजार करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं जोकि सही नहीं है। वे लोगों को बेवजह उकसाकर नेशनल हाईवे को जाम करके सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाहते हैं। जबकि, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विकल्पों पर विचार करके इस मुद्दे के स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here