Friday, October 23, 2026
Home Latest ब्लॉक खुईखेड़ा के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में मनाया डी-वार्मिंग डे

ब्लॉक खुईखेड़ा के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में मनाया डी-वार्मिंग डे

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में आज 28 नवंबर को नेशनल डी वारमिंग डे मनाया गया। इसी के तहत सिवल सर्जन फाजिल्का के दिशा निर्देशानुसार अनुसार व सीनियर मैडीकल अफसर डा. विकास गांधी की योग अगुवाई में ब्लॉक सीएचसी खुईखेड़ा के विभिन्न गांवों के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी सेंटरों में डी वारमिंग डे मनाया गया। एसएमओ डॉ. गांधी ने बताया कि उक्त एलबेंडाजोल की गोली आज के दिन सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी सेंटरों में बच्चों को खिलाई जा रही है। बच्चों को दोहपर का खाना खाने के बाद, कुछ मिठा खिलाने के बाद यह दवाई दें। खाली पेट गोली को बिल्कुल नहीं खाना होता। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बच्चे खाना तथा अन्य चीजें खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह से नहीं धौते, जिस कारण उनको पेट की बीमारियां जल्दी लग जाती है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल में दो बार 1 से 19 साल तक के सभी स्कूली बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली गोलियां खिलाई जाती है।

Advertisements

ताकि जो बच्चों के पेट में कीड़े नहीं होंगे तो उनको खून की कमी भी नहीं होगी और बच्चा अच्छे से खाएगा तो अच्छे स्वास्थ्य के साथ अच्छी पढ़ाई भी करेगे। ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 28 नवंबर को ब्लॉक के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में 1 से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली गोलियां खिलाई गई। आज जो बच्चे दवाई लेने से वंचित रह जाएंगे उनको 5 दिसम्बर को मौपअप वाले दिन यह दवाई दी जाएगी। उक्त मुहिम में ब्लॉक के सभी एएनएम, हैल्थ वर्कर, आशा वर्कर आदि अन्य स्टाफ अपना संपूर्ण योगदान दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here