Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal दरोगण में बिना डंगे लगाए ऊंची हो रही एक किलोमीट सड़क, मिट्टी...

दरोगण में बिना डंगे लगाए ऊंची हो रही एक किलोमीट सड़क, मिट्टी के दल दल में फंस रही गाड़ियां, यात्री परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर से मंडी बन रहा नेशनल हाइवे नंबर तीन लोगों के लिए रोज  जी का जंजाल बन रहा है। इन दिनों दरोगण के पास दरकोटी बाईपास पर बिना डंगे लगाए सड़क को करीब चार फीट ऊंचा उठाया जा  रहा है। बारिश में यह मलबा दल दल का रूप धारण कर रहा है जिसमें लोडेड गाड़ियां धंस रही है।

Advertisements

बुधवार को करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इससे पहले एक लोडेड ट्रक यहां धंस चुका है। इस लापरवाही में यात्री परेशान हो रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं । इस संबंध में एन एच ए आई के साइट इंजीनियर सुशील और हाइवे इंजीनियर अंकित सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाए। लोग पूछ रहे हैं कि यहां के डंगे कहां गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here