Monday, October 26, 2026
Home Jammu & Kashmir पाकिस्तान ने Loc पर की फायरिंग, 10 की मौत, 50 के करीब घायल

पाकिस्तान ने Loc पर की फायरिंग, 10 की मौत, 50 के करीब घायल

जम्मू/श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और ऑपेरशन सिंदूर के तहत देश के 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने आम भारतीयों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की है। एलओसी के पास गांवों पर तोपों और मोर्टार से गोलाबारी की है, जिसमें 1 महिला और 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है और 50 के करीब लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बारामूला के उरी सेक्टर में 10 लोग घायल हुए और राजौरी जिले में 3 अन्य घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी नुकसान हुआ है।

Advertisements

मंडलायुक्त जम्मू ने जानकारी दी कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। 6, 7 मई की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और आईबी के पार चौकियों से तोपखाने की गोलाबारी सहित मनमाने ढंग से गोलीबारी की। इसी के चलते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए अटैक का जवाब देते हुए भारत ने 6-7 मई की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में पाक के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें कई आतंकी मारे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here