
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बगेहड़ा पंचायत में बन रहे खेल मैदान की जगह के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक के साथ खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक रणजीत सिंह ने बताया कि हर पंचायत में युवाओं को खेल मैदान तैयार करने के लिए बजट का प्रावधान करेंगे, बशर्ते पंचायत खेल मैदान के निर्माण के लिए जमीन मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि बगेहड़ा खेल मैदान के निर्माण के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने कहा कि इसका निर्माण जल्द होगा तथा युवाओं को यहां बेहतर खेल गतिविधियां मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तथा ओलिम्पिक पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को ईनामी राशि को भी सुक्खू सरकार ने बढ़ा कर खिलाड़ियों को सम्मान दिया है। इस अवसर पर पंचायत की प्रधान रजनी बाला, कैप्टन राकेश गुडराल व कै. अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।












