
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अपना महावीर सेवा सोसायटी की तरफ से वार्षिक श्री बाला जी एवं खाटू श्याम जी की चौकी 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को कमेटी बाजार में करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य संचालक जतिंदर कुमार लल्ली ने बताया कि चौकी रात्रि 8 बजे शुरु होगी तथा इस दौरान कनिका ग्रोवर एमपी से तथा सुनील रावत लुधियाना से पहुंचकर प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

इस दौरान लंगर भी लगाया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों से आह्वान किया कि वह समय पर पहुंचकर बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और चौकी की शोभा बढ़ाएं।











