Sunday, September 27, 2026
Home hoshiarpur सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन ने मेयर प्रवीण सैनी का किया सम्मान

सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन ने मेयर प्रवीण सैनी का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन नगर निगम होशियारपुर की ओर से प्रवीण सैनी के नगर निगम होशियारपुर का मेयर बनने पर सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि श्रीमती सैनी शहर की बेहतरी के लिए हर पहलू पर नजर रखते हुए शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगी। यूनियन ने कहा कि यदि कहीं भी सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन की जरूरत पड़ती है तो यह यूनियन हर समय मेयर सैनी के साथ खड़ी है। 

Advertisements

इस सम्मान समारोह में कुलवंत सिंह चेयरमैन, लाल सिंह प्रधान, जोगिंदर पाल आदि उपप्रधान, अश्वनी शर्मा जे.ई., नरेश कुमार ड्राइवर, नरेश कुमार टेक्नीशियन, सुरजीत लाल, संजीव कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर, विनोद कुमार फायर अफसर, हरीश कुमार जे.ई., अश्वनी शर्मा एस.डी.ओ., बलविंदर सिंह, नछत्तर लाल, बोध राज, सुरिंदर कुमार, सीता राम, चमन लाल सैनी और दरिपण सैनी पार्षद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here