Saturday, September 26, 2026
Home Hoshiarpur लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपे दिशा-सूचक फ्लेक्स बोर्ड

लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपे दिशा-सूचक फ्लेक्स बोर्ड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी जी के पावन मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब के प्रधान लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस को दिशा-सूचक फ्लेक्स बोर्ड सौंपे गए।

Advertisements

इन फ्लेक्स बोर्डों पर माता चिंतपूर्णी जाने वाले मार्गों की स्थानवार जानकारी एवं दिशा-सूचक संकेत दिए गए हैं। शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर इन बोर्डों को लगाया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी जाने के लिए सही मार्ग की जानकारी आसानी से मिल सके और वे अनजाने में गलत रास्ते पर न चले जाएं।

 इस अवसर पर प्रधान विजय अरोड़ा ने कहा कि माता चिंतपूर्णी के मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दिशा-सूचक बोर्ड काफी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल हमेशा सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और श्री अरोड़ा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना भी एक प्रकार की मानव सेवा है। क्लब भविष्य में भी प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जनहित के ऐसे कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर कुमार एवं पी.सी.आर.  इंस्पेक्टर राकेश कुमार व उनके स्टाफ ने लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिशा-सूचक बोर्ड यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर उमेश राणा, अश्वनी कुमार दत्ता, हरीश चुग,सूरज कुमार व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here