Friday, November 13, 2026
Home Hoshiarpur जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संजीव...

जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में परिषद की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री भेंट की गई। यह सेवा कार्य जालंधर रोड स्थित श्री गोपाल मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पंडित सतीश मिश्रा द्वारा भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत परिषद के सदस्यों ने विवाह के लिए राशन सामग्री भेंट करते हुए बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन, उज्ज्वल भविष्य एवं परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं कीं।

Advertisements

 इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि लड़की के परिवार की ओर से बजरंगी पांडे के माध्यम से सम्पर्क किया गया था। परिवार की जरूरत को समझते हुए परिषद की ओर से तुरंत सहयोग कर सहायता सामग्री भेंट की और श्री अरोड़ा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को चाहिए कि वह जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बने, ताकि किसी भी बेटी के माता-पिता को उसकी शादी के समय आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए  निरंतर प्रयासरत है।
 परिषद के सचिव राजिंदर मोदगिल ने कहा कि बेटी की शादी हर परिवार के लिए खुशी का अवसर होता है। ऐसे समय में यदि समाज के लोग मिलकर जरूरतमंद परिवार का साथ दें तो उनकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्योंको निरंतर जारी रखेगी।

अंत में सभी सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एच. के. नाकड़ा, विजय अरोड़ा, लोकेश खन्ना, अश्वनी कुमार दत्ता, एन. के. गुप्ता, विनोद पसान, रविन्द्र भाटिया व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here