
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार के बहुमुखी प्रयासों से भारत मे एक तरफ ग़रीबी में तेज गिरावट दर्ज़ हुई है, वहीं बेरोजगारी दर भी घटी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि The business standard में विश्व बैंक के हवाले से छपी एक रिपोर्ट में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत में घट रही गरीबी व बेरोज़गारी के आंकड़े पेश किये गए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सफल नीतियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि में भारी मजबूती के साथ -साथ खपत, रोज़गार तथा सामाजिक सुरक्षा में भी वृद्धि देखने को मिली है ,जिससे 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके है।

उन्होंने कहा कि 2011 में गरीबो की अत्यधिक संख्या 27.1 % दर्ज़ हुई थी जोकि 2023 में घट के मात्र 2 .6 %रह गई। इसी तरह बेरोजगारी दर में भारी वृद्धि दर्ज़ करते हुए 2014 से2024 के आंकड़े बताते है कि देश में 17 करोड़ रोजगारों का सृजन किया गया है जोकि 1 .7 करोड़ रोज़गार वार्षिक दर से बनता है। बेरोजगारी दर 2015 में 7.6 % रिकार्ड की गई थी। जोकि 2015 में घट कर 4.2 % दर्ज़ की गई है। श्री सूद ने कहा है अगर इन आंकड़ों पर नजर मारी जाए तो प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक मोर्चे पर इस अभूतपूर्व उपलब्धि को विश्व बैंक ने दूसरे विकासशील देशो के लिए सीखने को कहा है ,जोकि भारत वासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है।












